फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वेटिंग' IAS अफसरों की तैनाती लटकी

Sun, 29 Jun 2014 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक फेरबदल में किनारे लगाए गए कई आईएएस अफसरों की तैनाती लटकी हुई है। सरकार इन अफसरों की नई तैनाती को लेकर ऊहापोह में है।
विज्ञापन


जिन अफसरों को तैनाती का इंतजार है उनमें पूर्व मुख्य सचिव जावेद उस्मानी, मयूर माहेश्वरी, रितु माहेश्वरी, मिनिस्ती एस., नीतीश्वर कुमार, अनुराग यादव के अलावा हाल ही में निलंबन से बहाल हुए जितेंद्र कुमार शामिल हैं।

पिछले कई दिनों से चल रही माथापच्ची के बाद भी वेटिंग में चल रहे अफसरों की तैनाती पर कोई फैसला नहीं हो पा रहा है।

उस्मानी भी नहीं चाहते उत्तर प्रदेश
सूत्रों केअनुसार मुख्य सचिव पद से हटाए गए जावेद उस्मानी अब प्रदेश में रहने के इच्छुक नहीं है। हटाए जाने के बाद उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए प्रयास किया भी लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। फिलहाल उस्मानी छुट्टी पर अमेरिका चले गए हैं। वह 30 जून को वापस लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए राज्य सरकार उन्हें तत्काल कार्यमुक्त जरूर कर सकती है।

कुछ दिनों पहले ही एटा के डीएम पद से हटाए गए मयूर माहेश्वरी को भी नई तैनाती का इंतजार है। नीतीश्वर कुमार प्रशिक्षण पर जा रहे हैं।

अनुराग यादव और मिनिस्ती एस. अवकाश पर हैं। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा केपद पर तैनात जितेंद्र कुमार को मार्च में निलंबित कर दिया गया था।

हाल ही में उन्हें बहाल तो कर दिया गया लेकिन अभी तक तैनाती नहीं दी गई है। सूत्रों का कहना है कि जितेंद्र कुमार को फिर किसी अहम महकमे की कमान सौंपने की पैरवी की जा रही है।

नियुक्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विधानमंडल का सत्र चलने की वजह से केवल वही तबादले किए जा रहे हैं जो प्रशासनिक दृष्टि से आवश्यक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें