फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल बनाने में कोई छूटने न पाए- अपर मुख्य सचिव

विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) आलोक सिन्हा ने चिनहट के शिवपुरी उपकेंद्र का किया दौरा। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर शासन के अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) आलोक सिन्हा शुक्रवार को चिनहट के शिवपुरी उपकेंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मीटर रीडर को निर्देश दिए कि बिजली बिल बनाने में कोई उपभोक्ता न छूटने पाए। अपर मुख्य सचिव शाम 6:40 बजे उपकेंद्र पहुंचे और 40 मिनट तक रुके।
पहली बार शासन के अफसर ने अभियंताओं के बजाय सीधे व्यवस्था से जुड़े संविदा कर्मियों और बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडर से सीधी बातचीत की और बिलिंग बढ़ाने में आने वाली समस्याएं पूछी।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों एवं मीटर रीडर ने बिल बनाने में आने वाली दिक्क्तों को बताया। अपर मुख्य सचिव ने निराकरण के लिए मध्यांचल निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही मीटर रीडर को भी निर्देश दिए कि बिल बनाने में कोई उपभोक्ता न छूटे इसकी कोशिश की जाए।
पूरे दिन अटकी रहीं सांसे
ऊर्जा के अपर मुख्य सचिव आलोक सिन्हा एवं प्रमुख सचिव ( पावर कॉर्पोरेशन सीएमडी) एम देवराज के द्वारा शुक्रवार दोपहर तीन बजे निरीक्षण करने की सूचना पहुंची तो अभियंताओं की सांसे अटक गई। अंदेशा था कि पता नहीं कौन निपट जाए। अपर मुख्य सचिव की पहल से सभी के चेहरे पर रौनक लौटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें