फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में रायबरेली, श्रावस्ती, हरदोई व पीलीभीत के जिलाधिकारी सहित सात जिलों के कप्तान भी बदले

Sun, 16 Aug 2020 06:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार आधी रात के बाद से रविवार शाम तक पांच जिलों के डीएम और लखनऊ के नगर आयुक्त सहित 13 आईएएस व 11 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। श्रावस्ती, रायबरेली व कानपुर देहात के जिलाधिकारियों को हटा दिया गया है। हरदोई व पीलीभीत के जिलाधिकारियों को दूसरे जिले की कमान सौंपी गई है। विशेष सचिव मुख्यमंत्री अविनाश कुमार को हरदोई का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, प्रदेश सरकार ने रविवार को सात जिलों के कप्तानों समेत 15 आईपीएस अफसरों का भी तबादला कर दिया है।

विज्ञापन


रायबरेली की डीएम शुभ्रा सक्सेना को हटाकर चिकत्सा शिक्षा विभाग में विशेष सचिव तथा अपर निदेशक पीजीआई के पद पर तैनाती दी गई है। पीलीभीत के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को रायबरेली का डीएम बनाया गया है। हरदोई के डीएम पुलकित खरे अब पीलीभीत की कमान संभालेंगे।

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अविनाश कुमार को हरदोई का जिलाधिकारी बनाया गया है। 2013 बैच के अफसरों में अविनाश को सबसे पहले मौका मिला है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष टीके शिबु को श्रावस्ती का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। श्रावस्ती की डीएम यशु रुस्तगी को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनाती दी गई है। इसके लिए शनिवार रात को पीसीएस अधिकारी व विशेष सचिव एपीसी शाखा विद्याशंकर सिंह का विकास प्राधिकरण मुरादाबाद के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को हटाकर कानपुर विकास प्राधिकरण का  उपाध्यक्ष बनाया गया है। गाजियाबाद के नगर आयुक्त दिनेश चंद्रा को कानपुर देहात का नया डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव नियोजन अंकित कुमार अग्रवाल को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सात जिलों के पुलिस कप्तान 15 आईपीएसस अफसर बदले

सरकार ने रविवार को प्रदेश में 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे पीयूष मोर्डिया और तरुण गाबा को भी तैनाती दे दी गई है। इसके अलावा सात जिलों के पुलिस कप्तानों को बदल दिया गया है। पिछले महीने 25 तारीख को अलीगढ़ रेंज में तैनाती पाने वाले आईजी दीपक रतन को 21वें दिन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया। उनके स्थान पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे पीयूष मोर्डिया को आईजी रेंज अलीगढ़ बनाया गया है।

दीपक रतन केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ में जॉइन करेंगे। वहीं स्टडी लीव से लौटे तरुण गाबा को सतर्कता अधिष्ठान में आईजी बनाया गया है। इसके अलावा पीएसी आगरा में तैनात जोगिंदर कुमार को गोरखपुर का एसएसपी बनाया गया है। यहां तैनात रहे सुनील कुमार गुप्ता को हटा कर एसपी प्रशिक्षण एवं सुरक्षा मुख्यालय पर तैनाती दी गई है। प्रतापगढ़ के एसपी अभिषेक सिंह को बागपत जिले का एसपी बनाया गया है।

आजमगढ़ और गोरखपुर में बढ़े अपराध की गाज पुलिस कप्तानों पर
आजमगढ़ और गोरखपुर में पिछले दिनों अपराध की कई घटनाएं हुई, जिससे शासन स्तर पर नाराजगी जाहिर की गई थी। आजमगढ़ में बीते कुछ दिनों में अपराध नियंत्रण से बाहर हो गया था। पिछले तीन दिनों में ही तीन हत्याएं हुई जिसके बाद कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई। वहीं गोरखपुर में रविवार को ही एक वकील की हत्या बदमाशों ने कर दी, जिसके बाद स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। माना जा रहा है कि इन्हीं घटनाओं की वजह से इन जिलों के कप्तानों को हटाया गया है।
विज्ञापन

इन वरिष्ठ पीसीएस अफसरों का भी तबादला

- वैभव मिश्रा एडीएम वित एवं राजस्व लखनऊ से परीक्षा नियंत्रक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ
- विपिन मिश्रा परीक्षा नियंत्रक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ से एडीएम वित एवं राजस्व लखनऊ
- विवेक श्रीवास्तव एडीएम सिटी कानपुर नगर से मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया
- अतुल कुमार सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर से एडीएम सिटी कानपुर
- अभिषेक सिंह एसडीएम कानपुर से सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर
- गरिमा स्वरूप राजस्व परिषद में ओएसडी से अपर जिलाधिकारी न्यायिक लखनऊ
-  इंद्र भूषण वर्मा प्रतीक्षारत से मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़
-  सर्वेश कुमार गुप्ता सिटी मजिस्ट्रेट रामपुर से सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण
-  रामजी मिश्र एसडीएम हाथरस से सिटी मजिस्ट्रेट रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें