सरकार ने रविवार को प्रदेश में 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे पीयूष मोर्डिया और तरुण गाबा को भी तैनाती दे दी गई है। इसके अलावा सात जिलों के पुलिस कप्तानों को बदल दिया गया है। पिछले महीने 25 तारीख को अलीगढ़ रेंज में तैनाती पाने वाले आईजी दीपक रतन को 21वें दिन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया। उनके स्थान पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे पीयूष मोर्डिया को आईजी रेंज अलीगढ़ बनाया गया है।
दीपक रतन केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ में जॉइन करेंगे। वहीं स्टडी लीव से लौटे तरुण गाबा को सतर्कता अधिष्ठान में आईजी बनाया गया है। इसके अलावा पीएसी आगरा में तैनात जोगिंदर कुमार को गोरखपुर का एसएसपी बनाया गया है। यहां तैनात रहे सुनील कुमार गुप्ता को हटा कर एसपी प्रशिक्षण एवं सुरक्षा मुख्यालय पर तैनाती दी गई है। प्रतापगढ़ के एसपी अभिषेक सिंह को बागपत जिले का एसपी बनाया गया है।
आजमगढ़ और गोरखपुर में बढ़े अपराध की गाज पुलिस कप्तानों पर
आजमगढ़ और गोरखपुर में पिछले दिनों अपराध की कई घटनाएं हुई, जिससे शासन स्तर पर नाराजगी जाहिर की गई थी। आजमगढ़ में बीते कुछ दिनों में अपराध नियंत्रण से बाहर हो गया था। पिछले तीन दिनों में ही तीन हत्याएं हुई जिसके बाद कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई। वहीं गोरखपुर में रविवार को ही एक वकील की हत्या बदमाशों ने कर दी, जिसके बाद स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। माना जा रहा है कि इन्हीं घटनाओं की वजह से इन जिलों के कप्तानों को हटाया गया है।
- वैभव मिश्रा एडीएम वित एवं राजस्व लखनऊ से परीक्षा नियंत्रक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ
- विपिन मिश्रा परीक्षा नियंत्रक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ से एडीएम वित एवं राजस्व लखनऊ
- विवेक श्रीवास्तव एडीएम सिटी कानपुर नगर से मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया
- अतुल कुमार सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर से एडीएम सिटी कानपुर
- अभिषेक सिंह एसडीएम कानपुर से सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर
- गरिमा स्वरूप राजस्व परिषद में ओएसडी से अपर जिलाधिकारी न्यायिक लखनऊ
- इंद्र भूषण वर्मा प्रतीक्षारत से मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़
- सर्वेश कुमार गुप्ता सिटी मजिस्ट्रेट रामपुर से सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण
- रामजी मिश्र एसडीएम हाथरस से सिटी मजिस्ट्रेट रामपुर