यूपी सरकार ने तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल समेत 25 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए। इनमें कई अफसरों के पूर्व में किए गए तबादले संशोधित कर उन्हें नई तैनाती भी दी गई है।
कुशीनगर में तैनात गोरखनाथ राम को अब पुलिस उपाधीक्षक विशेष जांच लखनऊ में तैनात किया गया है। विद्या विनोद पाठक को एलआईयू इलाहाबाद से पुलिस तबादला करते हुए होम के कंट्रोल रूम से संबद्ध कर लिया गया है।
इसी प्रकार जगमोहन बुटोला को भी 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से होम के कंट्रोल रूम में संबद्ध कर लिया गया है। इन सभी को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।