फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में तीन आईएएस अफसरों सहित 25 डिप्टी एसपी के तबादले

Sun, 31 Jul 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
यूपी सरकार ने तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल समेत 25 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए। इनमें कई अफसरों के पूर्व में किए गए तबादले संशोधित कर उन्हें नई तैनाती भी दी गई है।
विज्ञापन


कुशीनगर में तैनात गोरखनाथ राम को अब पुलिस उपाधीक्षक विशेष जांच लखनऊ में तैनात किया गया है। विद्या विनोद पाठक को एलआईयू इलाहाबाद से पुलिस तबादला करते हुए होम के कंट्रोल रूम से संबद्ध कर लिया गया है।

इसी प्रकार जगमोहन बुटोला को भी 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से होम के कंट्रोल रूम में संबद्ध कर लिया गया है। इन सभी को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व महकमे से अनीता हटाई गईं, अरविंद को कमान

- फोटो : डेमो पिक
वहीं, आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल के बाद प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अरविंद कुमार को राजस्व महकमे का नया प्रमुख सचिव बनाया गया है।

शासन ने 18 जुलाई को प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा का तबादला प्रमुख सचिव सिंचाई के पद पर करने के बाद राजस्व महकमे की जिम्मेदारी डॉ. अनीता भटनागर जैन को सौंपी थी।

जैन उस समय खेल कूद व युवा कल्याण विभाग के साथ श्रम महकमे की भी प्रमुख सचिव थीं। 15 दिन के भीतर ही अनीता को राजस्व विभाग से हटाकर फिर से खेलकूद व युवा कल्याण विभाग केप्रमुख सचिव पद पर भेज दिया गया है।

जैन को पुराने विभाग में भेजे जाने के लिए प्रमुख सचिव ग्रामीण अभियंत्रण महेश कुमार गुप्ता को इस महकमे का दिया गया अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा प्रबंध निदेशक यूपीडीपीएल अरविंद कुमार को प्रमुख सचिव राजस्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें