फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आईएएस अभिषेक के दोबारा नौकरी में आने के प्रयासों पर लगा विराम, भाजपा ने लोकसभा चुनाव में नहीं दिया था टिकट

Thu, 13 Jun 2024 10:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आईएएस अभिषेक के दोबारा नौकरी में आने के प्रयासों पर ब्रेक लग गया है। राज्य सरकार ने आवेदन को अस्वीकृत करने की संस्तुति के साथ मामला केंद्र को भेज दिया है।
विज्ञापन
IAS Abhishek - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी काडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह के दोबारा नौकरी में आने के प्रयासों पर ब्रेक लग गया है। फरवरी में उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया था। अब उन्होंने पुनः सेवा में आने के लिए नियुक्ति विभाग को आवेदन दिया था। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने आवेदन को अस्वीकृत करने संस्तुति के साथ इसे केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय (डीओपीटी) को भेज दिया है। साल 2022 में अभिषेक गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रेक्षक बनाकर भेजा गया था। जहां एक फोटो वायरल होने के पर चुनाव आयोग ने उन्हें हटा दिया था। 

इसके बाद अभिषेक ने यूपी में ज्वाइन नहीं किया। इस पर राज्य सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। अक्तूबर 2023 में उन्होंने इस्तीफा भेज दिया, जिसे केंद्र ने स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन


बताते हैं कि अभिषेक जौनपुर से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सरकारी सेवा में पुनः वापसी के प्रयास शुरू किए। बता दें अभिषेक की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें