फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: भारत बना विश्व विजेता तो सोमवार को यहां पर फ्री में मिलेगी चटपटी चाट, दुकानदार ने लगाया पंपलेट

Sun, 19 Nov 2023 12:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी के एक चाट वाले ने वादा किया है कि अगर रविवार को भारत विश्व कप जीतता है तो सोमवार को वह लोगों को फ्री में चाट खिलाएगा।
विज्ञापन
चाट विक्रेता ने की घोषणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वकप का जादू सिर्फ महानगरों या बड़े शहरों में ही नहीं अमेठी जैसे शहर में भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। गौरीगंज में एक चाट दुकानदार ने ऐलान किया है कि अगर विश्वकप में भारत की जीत होती है तो सोमवार को वह लोगों को फ्री में चाट खिलाएगा।

विज्ञापन


गौरीगंज के हनुमान तिराहे पर स्थित अनुज चाट कार्नर संचालित कर रहे सुरेंद्र गुप्ता का कहना है कि हर क्रिकेट प्रेमी की यही चाहत होती है कि भारत विश्वविजेता बने।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 30 हजार करोड़ रुपये की कमाई का लालच है हलाल सर्टिफिकेशन, जानें हलाल और हराम में क्या है अंतर?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: हलाल प्रमाण पत्र जारी करने में फर्जीवाड़ा, कंपनियों पर केस, राष्ट्र विरोधी साजिश का आरोप, हुई एफआईआर




सुरेंद्र ने बताया कि वह बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन रहे हैं। रविवार को विश्वकप का फाइनल मुकाबला है। इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।

सुरेंद्र का कहना है कि अगर विश्वकप में भारत जीतता है तो सोमवार को वह लोगों को फ्री में चाट खिलाएंगे। इसके लिए उन्होंने एक पंपलेट भी लगाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें