फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अड्डे पर खोलिए रिश्वतखोरी की पोल

Wed, 21 Aug 2013 10:52 PM IST
लखनऊ/अतुल भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को अपनी बात रखने के लिए प्लेटफॉर्म दे रही वेबसाइट ‘आई पेड ए ब्राइब’ अब हिन्दी में (मैंने रिश्वत दी) के नाम से भी होगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही रोजमर्रा के काम के लिए रिश्वत देने को मजबूर लोग अपनी शिकायत मैसेज और मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी दे सकते हैं।

प्रेस क्लब में बुधवार को ‘आई पेड ए ब्राइब’ मुहिम के प्रबंधक गीतेश बंसल ने बताया कि अभी तक अंग्रेजी में ही वेबसाइट पर लोगों को अपनी बात कहने का मौका था।

यूपी और दूसरे हिन्दी भाषी राज्यों से मिल रही कम शिकायतों के चलते इस वेबसाइट को हिन्दी में लाने की जरूरत महसूस हुई। उन्होंने बताया कि अगर आप कोई भी रिश्वत दे रहे हैं तो हमें उसके बारे में बताएं।
विज्ञापन


स्मार्टफोन पर एप्लीकेशन भी
वेबसाइट की मदद से कार्रवाई के लिए सही अधिकारी से भी शिकायत की जा सकती है। इस वेबसाइट पर रोमन में हिन्दी टाइप किया जा सकता है। रिश्वत देने की कहानी स्मार्टफोन में ‘आई पेड ए ब्राइब’ एप्लीकेशन डाउनलोड करके भी दी जा सकती है।
विज्ञापन


सामान्य फोन से एक मैसेज आईपीएबी के बाद अपनी कहानी लिखकर इसे 56363 पर भेज सकते हैं। इसे वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। इसके लिए सामान्य मैसेज चार्ज लगेगा।

इस वेबसाइट पर विभागों में काम की सही प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि यहां ईमानदारी अधिकारियों के बारे में भी अपनी राय साझा की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें