फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश ने कोविड के टीके को भाजपाई बताते हुए लगवाने से किया इंकार

Sat, 02 Jan 2021 06:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देश में कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास व जल्द टीकाकरण शुरू करने की तैयारी के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान किया, ‘मैं कोरोना का टीका नहीं लगवाऊंगा। ये टीका तो भाजपा वालों का है। मैं इस पर कैसे विश्वास कर सकता हूं।‘ उनके इस एलान को राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चिकित्सकों व वैज्ञानिकों का अपमान बताते हुए अखिलेश से माफी मांगने की मांग की है। 

विज्ञापन


देशभर में शनिवार से टीकाकरण का ड्राई रन शुरू हुआ है। वहीं लखनऊ में ही छह संस्थानों में विशेषज्ञों की देखरेख में डॉक्टरों का टीकाकरण किया गया। जल्द ही पूरे देश में टीकाकरण की शुरुआत होगी। 

इस बीच अखिलेश यादव ने कहा कि ये टीका तो भाजपा वालों का है। मैं इस पर कैसे विश्वास कर सकता हूं, 2022 में जब हमारी सरकार आएगी तो सबको फ्री कोरोना वैक्सीन मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे।
विज्ञापन


अखिलेश के बयान पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए उनके बयान को चिकित्सकों और वैज्ञानिकों का अपमान बताया है। उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'अखिलेश यादव  को वैक्सीन पर भरोसा नहीं है और उत्तर प्रदेश वासियों को श्री अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं है । अखिलेश का वैक्सीन पर सवाल उठाना, हमारे देश के चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों का अपमान है जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भ्रष्टाचार और गुंडाराज पर भाजपा की वैक्सीन कारगर साबित हुई है । आप कौन-सी वैक्सीन की बात कर रहे हैं, अखिलेश जी ।'
 


अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कोरोना सिर्फ विपक्ष के लिए है। कोरोना की आड़ में भाजपा महंगाई, भ्रष्टाचार और अपनी नाकामी छुपाना चाहती है। सपा सरकार बनने पर सभी को मुफ्त कोरोना टीका लगाया जाएगा। अखिलेश यादव शनिवार को अयोध्या से आए संतों, सिख समाज के लोगों व मौलानाओं से आशीर्वाद लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर अयोध्या में धार्मिक स्थलों व आम लोगों से नगर निगम द्वारा वसूला जाने वाला टैक्स माफ कर दिया जाएगा। राम की नगरी कर मुक्त होगी।

विज्ञापन

अयोध्या से आए संतों ने अखिलेश के फिर से मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की

अयोध्या से आए कई संतों ने अखिलेश के 2022 में मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में खूब विकास हुआ है। अखिलेश के नेतृत्व में प्रदेश एक बार फिर विकास के रास्ते पर चलेगा।



वहीं, अखिलेश यादव की मौजूदगी में जौनपुर की मुंगरा बादशाहपुर सीट से बसपा विधायक सुषमा पटेल के पति रणजीत सिंह पटेल शनिवार को सपा में शामिल हो गए सुषमा के पिता-माता भी विधायक रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें