फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़बग्घे ने लड़की को बनाया निवाला, खेत में मिला सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर जिले के बनकटवा रेंज में तेंदुए के साथ-साथ अब लकड़बग्घों का कहर लोगों पर टूटने लगा है। हरैया में रविवार की शाम लकड़बग्घे ने पांच साल की बच्ची को निवाला बना लिया। सोमवार को गन्ने के खेत में लड़की का सिर व कपड़े पडे़ मिले।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, वन विभाग ने लकड़बग्घे के पगचिह्न मिलने की पुष्टि की है।
Trending Videos
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिला बच्ची का सिर और कपड़े

हरैया थाना क्षेत्र के धनगढ़वा निवासी सुबरत अली ने सोमवार को बताया कि बीती शाम वह अपने खेत में पत्नी के साथ सरसों की कटाई कर रहे थे। तभी घर से निकलकर उनकी पांच साल की लड़की मुस्कान खेत की तरफ आ रही थी।

गांव के ही आफत अली के आम के बाग के पास पहुंचते ही मुस्कान अचानक गुम हो गई। ग्रामीणों की मदद से रात भर मुस्कान को ढूंढा गया। सुबह गांव से 200 मीटर दूर कैलाशनाथ के गन्ने के खेत में मुस्कान का सिर व कपड़े पड़े मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें