फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंकॉक से आए यात्री से 13 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट का मामला
13 करोड़ रुपये कीमत है वीड की, रेव पार्टियों में होती है इस्तेमाल
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकॉक से पहुंचे यात्रियों से 13 किलोहाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई है। इमिग्रेशन अधिकारियों ने बिजनौर निवासी दो यात्रियों से यह बीड बरामद की है, जिनकी कीमत करीब तेरह करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

विदेशों से हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस वर्ष कई मामले पकड़ में आ चुके हैं। यह बीड रेव पार्टियों में इस्तेमाल होती है। ताजा मामला बीते बुधवार का है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-105 बैंकॉक से दोपहर साढ़े तीन बजे उड़ान भरकर शाम 6ः25 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचती है। बीते बुधवार शाम को जब विमान लखनऊ पहुंचा तो एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों को शक होने पर यह बीड पकड़ में आई। सूत्रों ने बताया कि दोनों यात्रियों के पास से 13.16 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई है। बिजनौर निवासी मो. इमरान और मणिकांत के पास से यह वीड बरामद की गई है। उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में मो. इमरान ने बताया कि बैंकॉक में एक व्यक्ति ने उसे बैग दिया था, जिसे लखनऊ में समीर नामक व्यक्ति को सौंपना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें