फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज हाउस जाने के लिए यहां से मिलेगी हज स्पेशल बस

Wed, 21 Aug 2013 12:42 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हज स्पेशल सिटी बस सेवा एक सितंबर से शुरू करेगी। हज स्पेशल बस 25 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन


यह विशेष सेवा हज यात्रियों को शहर के तीन स्टेशनों से उपलब्ध होगी। इन स्टेशनों से हज हाउस जाने के लिए नौ सेवाएं चलाई जाएंगी।

हज के लिए विशेष सेवा की पहचान करने में यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए उस पर स्टीकर चस्पा किए जाएंगे। किराए की सूची भी चस्पा करने की तैयार की जा रही हैं।

राजधानी में आने वाले हज यात्रियों को परिवहन सेवा को लेकर कोई असुविधा न हो इसके लिए अफसरों ने कमर कस ली है।

ट्रेन से आने वाले हज यात्रियों को सुरक्षित हज हाउस पहुंचाने के लिए सिटी बस सेवा चारबाग रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध होगी।

सिटी बस के क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज पांडेय के अनुसार हज स्पेशल सेवा बस में हज यात्रियों को चारबाग रेलवे स्टेशन से हज हाउस के लिए 16 रुपये, आलमबाग बस अड्डे से हज हाउस के लिए 13 रुपये और कैसरबाग बस अड्डे से हज हाउस के लिए 16 रुपये किराया चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें