फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को काली कलूटी कहकर कुंए में फेंका

Fri, 24 Apr 2015 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्तौरा (बहराइच)
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी को काली कलुटी बताकर उसे जान से मारने की कोशिश की।ऐसा मामला श्रावस्ती में सामने आया, जहां एक युवक ने पत्नी के सांवले रंग के कारण उसकी जान का दुश्मन बन बैठा।
विज्ञापन


माता-पिता संग मिलकर उसने पत्नी को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया फिर उसे घर के पीछे कुएं में फेंक दिया।युवती की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे कुएं से बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।

पीड़िता के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ देहात कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला सोनवा थाने का कहकर पल्ला झाड़ लिया है। बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के बेरिया गांव निवासी राम किशोर ने बेटी नीलम कुमारी की शादी तीन वर्ष पूर्व सोनवा क्षेत्र के बनियागांव के प्रदीप से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगरूप को लेकर अक्सर ताने मारता था

छह माह पूर्व नीलम का गौना हुआ था। आरोप है कि गौने के बाद से ही नीलम के रंगरूप को लेकर ताने मारे जाने लगे। आए दिन नीलम व प्रदीप के बीच इस बात को लेकर विवाद होता था। प्रदीप उसे पीटता भी था।

नीलम ने यह बात पिता राम किशोर से बताई लेकिन पिता के समझाने के बाद नीलम शांत हो गई। गुरुवार की भोर नीलम व प्रदीप के बीच फिर झगड़ा हो गया।

नीलम ने विरोध किया तो प्रदीप ने माता-पिता के साथ मिलकर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और घर के पीछे स्थित कुएं में उसे धकेल दिया। इसके बाद सभी मौके से बाग निकले।

कुएं के भीतर से नीलम की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उसे कुएं से बाहर निकाला। फिर, बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

ग्रामीणों से इस बात की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे राम किशोर का कहना है कि दामाद व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ देहात कोतवाली में तहरीर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें