फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस अधिकारी थमीम के पति मंजीर को नहीं मिली यूपी काडर के लिए एनओसी

Wed, 29 Jan 2020 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी थमीम अंसरिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी थमीम अंसरिया ए. के पति को लंबी मशक्कत के बावजूद यूपी काडर नहीं मिल सका। इसके बाद थमीम को अपने पति के साथ सेवा के लिए थर्ड काडर के रूप में आंध्र प्रदेश जाना पड़ा। शासन के नियुक्ति विभाग ने थमीम को आंध्र प्रदेश काडर में ज्वाइनिंग के लिए कार्यमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


तमिलनाडु में चेन्नई की रहने वाली थमीम अंसरिया ए. यूपी काडर की 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। थमीम के पति मंजीर जिलानी समून जम्मू-कश्मीर के रहने वाले और 2012 बैच के नागालैंड काडर के आईएएस अधिकारी हैं। 

थमीम अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को पति-पत्नी के एक साथ सेवा के अवसर का लाभ लेते हुए पति मंजीर को यूपी काडर में लाना चाहती थीं। मंजीर ने इसके लिए केंद्र सरकार के समक्ष आवेदन किया। केंद्र ने प्रदेश सरकार की सहमति के लिए इसे भेज दिया।
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि थमीम ने पति को यूपी काडर आवंटित किए जाने के संबंध में प्रदेश की ओर से केंद्र को अनापत्ति (एनओसी) भेजने के लिए खूब प्रयास किए। सभी सक्षम स्तर के अधिकारियों से मिलकर पैरवी की। लेकिन, महीनों तक आश्वासन दिए जाने के बावजूद मंजीर को यूपी काडर आवंटित किए जाने के लिए अनापत्ति नहीं दी गई। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कई अधिकारियों ने उन्हें पति को यूपी लाने का विचार त्याग कर खुद नागालैंड काडर जाने का विकल्प चुनने की सलाह दी। इसके बाद शमीम व मंजीर ने थर्ड काडर के विकल्प को आजमाने का फैसला किया। 

दोनों ने आंध्र प्रदेश काडर के लिए आवेदन किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी। फतेहपुर की मुख्य विकास अधिकारी थमीम को यूपी काडर से आंध्र प्रदेश काडर के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें