फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता की मौत के मामले में पति, सास-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के जनरैलगंज निवासी विवाहिता प्रिया दीक्षित की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पति व सास-ससुर को दहेज हत्या के केस में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि 23 मई को ठाकुरगंज के पुराना तोपखाना निवासी पीयूष दीक्षित ने बहन प्रिया के पति शुभम, सास गीता, ससुर गिरधर नारायण, ननद, नंदोई, मामा व मामी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। घटना के बाद से आरोपी भागे हुए थे और बार-बार लोकेशन बदल रहे थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से शुभम, गीता और गिरधर को कालीचरण पीजी कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया।

पीयूष ने बताया था कि उसकी बहन का विवाह 10 दिसंबर 2024 को हुआ था। ससुरालवाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। दो फरवरी से प्रिया मायके में रहने लगी। यहीं 22 मई की रात उसने फांसी कर ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी शुभम बाराबंकी के सरकारी स्कूल में शिक्षक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें