फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती में मृत मिले दिव्यांग की हुई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी के मल्लाहन खेड़ा में 16 अप्रैल को गोमती में मृत मिले दिव्यांग अनुराग कुमार (24) की हत्या की गई थी। यह आरोप लगाते हुए उनके भाई माल के टिकरी कला गांव निवासी रमेश ने अज्ञात के खिलाफ एक जून को हत्या का केस थाने में दर्ज कराया है।
विज्ञापन


रमेश के मुताबिक अनुराग बीकेटी के न्यू फौजी ढाबा पर काम करता था। आठ अप्रैल को वह दोपहर 12 बजे बिना किसी को बताए ढाबे से कहीं चला गया। काफी दिन तक उसका कुछ पता न चलने पर रमेश ने 15 अप्रैल को थाने में अनुराग की गुमशुदगी दर्ज करवाई। 16 की दोपहर मल्लाहन खेडा गांव के पास अनुराग का शव गोमती में उतराता मिला। रमेश के मुताबिक भाई के सिर पर चोट के निशान थे।



आरोप लगाया कि ढाबे के सीसीटीवी कैमरे में अनुराग जिन कपड़ों में था, वे उसके शव पर नहीं थे। इसके अलावा आठ अप्रैल को ही अनुराग के खाते से दो हजार रुपये एक खाते में डाले गए।
विज्ञापन


रमेश का आरोप है कि भाई की हत्या कर शव को छुपाने के इरादे से नदी में फेंका गया। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का केस दर्ज किया गया है। अनुराग के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें