फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, बीच सड़क पर तड़पती रही महिला, तमाशा देखते रहे लोग

Sun, 28 Feb 2021 11:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव के गायत्रीनगर में महिला की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की हत्या उसके पति ने अवैध संबंध के शक में की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दूसरे युवक से संबंध होने का संदेह हुआ तो अफसाना (25) को चाकू से गोदकर पति ने घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया है। 

एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक, मूलरूप से सीतापुर निवासी मो. रफीक मड़ियांव के गायत्रीनगर में परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी अफसाना व पांच साल की बेटी रहती थी। वह सिलाई का काम करता है। पुलिस के मुताबिक, रफीक को संदेह था कि उसकी पत्नी का दूसरे युवक से संबंध हैं। इसी को लेकर दोनों में अक्सर विवाद हुआ करता था। रफीक अपनी पत्नी को गांव लेकर जाना चाहता था ताकि दूसरे युवक से वह मिल न पाए। इसका विरोध अफसाना कर रही थी।
विज्ञापन


सुबह से गायब थी अफसाना
प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह के मुताबिक, पूछताछ में रफीक ने बताया कि उसकी पत्नी अफसाना सुबह से ही लापता थी। उसने कई जगह तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शाम को वह पास की गली में आती दिख गई। गुस्से रफीक ने सवाल किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बात पर नाराज होकर रफीक ने अफसाना पर चाकू से हमला बोल दिया। उसके पेट व सीने पर कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

सड़क पर तड़पती रही थी, तमाशा देखते रहे लोग

रफीक ने जब चाकू से अफसाना पर हमला किया तो उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। खून से लथपथ अफसाना सड़क पर तड़प रही थी। उसकी मदद कर अस्पताल पहुंचाने के बजाए लोग तमाशा देख रहे थे। कोई मदद को आगे नहीं आया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अफसाना को अस्पताल में भर्ती कराया। 

जहां उसकी मौत हो गई। एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके निशानदेही पर चाकू भी बरामद किया गया है। अफसाना के मायके सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही जो तहरीर दी जाएगी। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें