इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा के मुताबिक अवध बिहार योजना के प्रधानमंत्री आवास निवासी नितिन मिश्रा (30) ने सोमवार शाम करीब चार बजे अपनी पत्नी आयुषी मिश्रा (28) की कूकर से कूंच कर हत्या कर दी। घटना के बाद नितिन भी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि वह बच गया। ट्रेन हादसे की सूचना पाकर इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी मिश्रा, अलखनंदा चौकी इंचार्ज सुरेश मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को ट्रामा टू में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत ख़तरे से बाहर बताई जा रही है।
ट्रेन हादसे की सूचना देने पहुंची पड़ोसन तो आयुषी का शव पड़ा मिला
नितिन के होश में आने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के लिए उसकी पत्नी को कॉल किया। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इस पर घटना की जानकारी देने के लिए उसके पड़ोसी को फोन करके घर भेजा गया। पड़ोसी नितिन के घर पहुंचा तो कमरे के अंदर फर्श पर खून से लथपथ आयुषी का शव पड़ा था।