यूपी के कानपुर शहर में व्हाट्सएप मैसेज की वजह से दो बड़ी घटनाएं हुई। कानपुर में व्हाट्स-एप पर मैसेज करने में टोकाटाकी से नाराज नेहा ने बृहस्पतिवार को फांसी लगा ली। दंपति में आधा घंटा पहले इसी बात पर झगड़ा हुआ था। गुस्से में पति के बाहर चले जाने पर नेहा ने जान दे दी।
नेहा(25) का ब्याह एक साल पहले प्रयाग नारायण शिवाला निवासी मोहित मिश्र से हुआ था। मोहित बिरहाना रोड के दवा मार्केट में कर्मचारी हैं। मायका बिठूर के पैगूपुर में है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि दंपति में कुछ दिनों से व्हाट्स-एप मैसेज करने न करने को लेकर खींचतान चल रही थी। मायके पक्ष को बुलाया गया है। उनके आरोप के आधार पर छानबीन और कार्रवाई की जाएगी।