फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रैफिक सिग्नल पर नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हजरतगंज क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लोड न होने पर बेवजह लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चंद सेकंड बाद ही सिग्नल ग्रीन हो जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने हजरतगंज के सभी सिग्नल पॉइंट्स पर नई टाइमिंग फिक्स करवाई है।

इससे जाम के झाम से निजात मिल सकेगी। बृहस्पतिवार से इसकी शुरूआत भी कर दी गई है। ट्रैफिक अफसरों का कहना है कि पीक आवर्स में सिग्नल की टाइमिंग बदल जाएगी।
विज्ञापन


एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन के मुताबिक, बृहस्पतिवार से नई टाइमिंग से ट्रैफिक सिग्नल चलाया गया। पहले चरण में हजरतगंज के 12 चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल में नई टाइमिंग डलवाई गई है।

इससे चौराहों पर अब लोगों को काफी देर तक सिग्नल ग्रीन होने तक खड़ा नहीं होना पड़ेगा। नई टाइमिंग 30 से 90 सेकंड अधिकतम रखी गई है। हालांकि पीक आवर्स में दिन में चार बार यह टाइमिंग बदली रहेगी।
विज्ञापन

बदला जाएगा ट्रैफिक सिग्नलों का समय

हजरतगंज चौराहा, मेयफेयर,हिंदी संस्थान,सिंकदराबाग, रायल होटल, लालबत्ती, डीएसओ, बर्लिंग्टन समेत अन्य जगह पर सिग्नलों को नई टाइमिंग से चलाया जा रहा है। ट्रैफिक सिग्नल सुबह 7 से रात 11 बजे तक चलाया जाएगा।

एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने बताया कि यातायात को सिग्नल के मुताबिक चलाया जाएगा। सिपाहियों को सिग्नल तोड़ने वाले वाहन मालिकों को दबोचने के लिए सड़क किनारे खड़ा किया जाएगा। पीक आवर्स में भले ही चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही लगे। बाकी वक्त सिग्नल से ट्रैफिक को चलाया जाएगा।

नए सिग्नल सिस्टम की खास बात यह है कि इससे हजरतगंज क्षेत्र में प्रदूषण को कम किया जा सकेगा। चौराहों पर लाल बत्ती के दौरान लोग अपनी गाड़ियां स्टार्ट रखते थे। नई टाइमिंग के हिसाब से लोगों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चंद सेकंड में सिग्नल ग्रीन होेने का पता होने पर लोग गाड़ियां बंद कर देंगे। इससे प्रदूषण पर भी लगाम लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें