फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पति पर परिचित से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप

Tue, 12 Aug 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट निवासी महिला ने पति पर होटल में परिचित से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। दोनों आरोपियों पर उन्हें पीटने का भी आरोप है। विभूतिखंड पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक पांच अगस्त की रात 11 बजे पति ने उन्हें कॉल कर विभूतिखंड स्थित होटल जेएमडी में तबीयत खराब होने का बहाना करके मिलने बुलाया था। मना करने पर पति ने होटल में जान देने की धमकी दी थी। महिला का आरोप है कि होटल पहुंचने पर पति ने वहां मौजूद उसके परिचित अनिल कुमार के साथ अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर अनिल छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी पति और अनिल ने उन्हें बुरी तरह पीटा। किसी तरह जान बचाकर वह विभूतिखंड थाने पहुंचीं और शिकायत की।
इंस्पेक्टर सुनील सिंह के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर मारपीट की पुष्टि हुई है। छेड़छाड़ की बात सामने नहीं आई है। पीड़िता और आरोपी पति का पारिवारिक विवाद चल रहा है। फिलहाल पति को जेल भेजा गया है, जबकि अनिल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें