फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाराणसी से लखनऊ आ रही बस का एसी खराब, शिकायत पर यात्री को नीचे उतारने की मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वाराणसी से लखनऊ आ रही परिवहन निगम की लग्जरी बस में एसी खराब होने की शिकायत करने पर यात्री को नीचे उतारने की धमकी दी गई। मामले की शिकायत निगम मुख्यालय से की गई है। साथ ही ऑनलाइन बुकिंग वाली बसों की समयसारिणी की भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की एसी बसें खस्ताहाल होती जा रही हैं। यात्री शैलेंद्र जायसवाल ने बताया कि वह रविवार को बस संख्या यूपी 14 एफटी 2583 से वाराणसी से लखनऊ आ रहे थे। रात होने के बावजूद बस की लाइट ढंग से काम नहीं कर रही थी। एसी भी ठप था, जिससे सफर मुहाल हो रहा था। मामले की शिकायत पहले उन्होंने कंडक्टर से की, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। शैलेंद्र ने बताया कि बस में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक का नंबर लिखा था, जिस पर कॉल की तो उन्होंने भी अभद्रता की। साथ ही उन्हें बस से नीचे उतारने की धमकी तक दी गई। इसके बाद उन्होंने निगम मुख्यालय से शिकायत की है।
इसी क्रम में यात्री प्रकाश सिंह ने परिवहन निगम मुख्यालय से शिकायत की है कि उन्होंने एसी जनरथ बस में लखनऊ से शक्तिनगर के लिए टिकट बुक किया था। टिकट बुकिंग के बाद उन्हें पीएनआर नंबर 000000240B74 मिला। जब वह पहुंचे तो वहां बस नहीं थी। उन्होंने इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें