बीकेटी स्थित वेदम वर्ल्ड स्कूल में प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग के अंतर्गत व्याख्यान देते मुख्य वक्त
लखनऊ। बीकेटी स्थित वेदम वर्ल्ड स्कूल में प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एकेडमिक अफेयर्स यूनिट के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजीव यादव ने मानव संसाधनों की अवधारणा और उनके विस्तार पर प्रकाश डाला। बताया कि किस प्रकार मानव संसाधन नई तकनीकों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने समझाया कि कैसे कच्चे माल को उपयोगी एवं मूल्यवान संसाधनों में परिवर्तित किया जा सकता है। सतत विकास के लिए नवाचार और वैज्ञानिक अनुसंधान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने वैश्विक समस्या जलवायु परिवर्तन पर चर्चा करते हुए इसके दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाकर एक जिम्मेदार संसाधन बन सकता है और जलवायु परिवर्तन को कम करने में योगदान दे सकता है। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ छात्रों के लिए करियर काउंसिलिंग सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य साफिया उस्मानी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।