फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दवा गोदाम में लगी भीषण आग

Mon, 18 Aug 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दवा गोदाम में आग लगने से निकलता धुआं।
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर में रविवार सुबह घर में बने दवा गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
विज्ञापन


इस्माइलगंज सेक्टर आठ में दीपक मिश्रा का मकान है। घर की पहली मंजिल पर अभय सिंह पटेल का दवा गोदाम है। रविवार सुबह 11:30 बजे जब अभय के कर्मचारियों ने गोदाम खोला तो अंदर दवा से भरे गत्ते जलते दिखे। कर्मचारियों ने घटना की सूचना दमकल और अभय को दी। कुछ ही देर में एफएसओ इंदिरानगर शत्रुघ्न कुमार दो गाड़ियों और टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पा लिया। एफएसओ के मुताबिक आशंका है कि आग गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें