मुलायम के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पर इन दिनों प्रदेश सरकार पूरी तरह मेहरबान है। सरकार ने आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज के विस्तार के लिए एक करोड़ रुपये दिए हैं।
वहीं, यहां पर बनने वाले ट्रॉमा सेंटर के लिए भी 75 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ से सांसद हैं। यही वजह है कि यहां पर सरकार विकास के काम तेजी से करा रही है।
जहां एक ओर परिवहन निगम यहां पर 20 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस अड्डा बनाने जा रहा है, वहीं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कॉलेज का विस्तार कर रहा है। विस्तार के लिए सरकार ने एक करोड़ रुपये दिए हैं।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अरिन्दम भट्टाचार्य ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण को तत्काल मेडिकल कॉलेज के विस्तार के काम में तेजी लाने और गुणवत्ता का ख्याल रखने के लिए कहा है।