फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच अप्रैल तक नहीं जमा होगा गृहकर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक गृहकर जमा नहीं होगा। इस दौरान एनआईसी नगर निगम के गृहकर साॅफ्टवेयर को नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के हिसाब से अपडेट करेगा।



नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नया वित्तीय वर्ष शुरू होने पर सिस्टम को एनआईसी अपडेट करती है। इसके बाद ही नए बिल जारी हो पाते हैं और गृहकर जमा हो पाता है। अपडेट का काम पूरा होने के बाद छह अप्रैल से गृहकर जमा होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन








अंतिम दिन जमा हुआ 70 करोड़ रुपये गृहकर

वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन मंगलवार को नगर निगम के सभी आठों जोन में करीब 70 करोड़ रुपये गृहकर जमा हुआ है। इसके साथ ही नगर निगम ने इस वर्ष 500 करोड़ रुपये से अधिक गृहकर वसूल किया है। गृहकर जमा करने का काम देर रात तक चला। ऐसे में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें