फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: हाउस टैक्स दोगुना करने की तैयारी, 3.5 लाख जल करदाताओं पर भी पड़ेगा असर

Sat, 14 Aug 2021 02:46 PM IST
ishwar ashish प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रशासन ने तीन साल पहले भी गृहकर की दरें बढ़ाने की कोशिश हुई थी। उस समय नगर निगम सदन में इसका विरोध हुआ था, लेकिन इस बार सदन में ही एक भाजपा पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य की ओर से उठाए गए मुद्दे को आधार बनाकर गृहकर बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन
- फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ की जनता पर गृहकर का बोझ दोगुना तक बढ़ सकता है। इसकी जो दरें तय की जा रही हैं, उनमें ज्यादातर वार्डों में 40 से 80 फीसदी तक वृद्धि हो रही है। कुछ वार्डों में दरों में 100 प्रतिशत तक इजाफा होगा। हाउस टैक्स बढ़ने का असर करीब छह लाख गृहकरदाताओं और करीब साढ़े तीन लाख जलकर दाताओं पर पड़ेगा।

विज्ञापन


प्रशासन ने तीन साल पहले भी गृहकर की दरें बढ़ाने की कोशिश हुई थी। उस समय नगर निगम सदन में इसका विरोध हुआ था, लेकिन इस बार सदन में ही एक भाजपा पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य की ओर से उठाए गए मुद्दे को आधार बनाकर गृहकर बढ़ाने की तैयारी है। सदन और कार्यकारिणी दोनों जगह भाजपा का बहुमत है, ऐसे में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने में बाधा भी नहीं दिख रही है।

नए रेट लागू करने के लिए नए सिरे से मकानों का सर्वे करना होता है कि अब उनकी वास्तविक स्थिति क्या है। वर्ष 2010 में गृहकर की दरें बढ़ाई गई थीं, जिसके बाद सर्वे का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। अब भी 50 हजार से अधिक संपत्तियां ऐसी हैं जिनका टैक्स सर्वे न होने से नए रेट पर अभी रिवाइज ही नहीं हो सका है। इसे लेकर दो साल से जीआईएस सर्वे भी पूरा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

हाउस टैक्स की गणना 24 मीटर रोड पर मकान

मौजूदा दर -- प्रस्तावित दर
2.50 -- 4.00
2.25 -- 3.75
2.00 -- 3.50
1.75 -- 3.25
1.50 -- 300 (दर प्रतिवर्ग फीट रुपये में)

12 से 24 मीटर रोड पर मकान
मौजूदा दर --  प्रस्तावित दर
2.25 -- 3.75
2.00 -- 3.50
1.75 -- 3.25
1.50 -- 3.00
1.25 -- 2.75 (दर प्रतिवर्ग फीट रुपये में)
विज्ञापन

12 मीटर से कम चौड़े मार्ग पर मकान

मौजूदा दर  --  प्रस्तावित दर
2.00 -- 3.50
1.75 -- 3.25
1.50 -- 3.00
1.25 -- 2.75
1.00 -- 2.00
(दर प्रतिवर्ग फीट रुपये में)

अभी एआरवी (एनुअल रेंटल वैल्यू) के इस स्लैब पर वाटर टैक्स
एआरवी -- टैक्स (15एमएम कनेक्शन) -- टैक्स(20एमएम कनेक्शन) --  टैक्स (25एमएम कनेक्शन)
0-360 -- 441 -- 661 -- 1029
361-2000 -- 588 -- 682 -- 1323
2001-3500 -- 882  -- 1323 -- 2058
3501-5000 -- 1176 -- 1690 -- 2499
5001से अधिक -- 1470  -- 2205  -- 2940 (नोट-एआरवी व टैक्स रुपये में)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें