लखनऊ । नगर निगम ने गृहकर जमा न करने पर सोमवार को नेशनल ब्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक रिसोर्स (एनबीएफजीआर) संस्थान सील कर दिया। यह कार्रवाई एक करोड रुपये से अधिक का बकाया गृहकर जमा न करने पर की गई है।
विज्ञापन
जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने बताया कि कई बार बिल और नोटिस जारी करने के बाद भी संस्थान ने गृहकर जमा नहीं किया। संस्थान पर 1 करोड़ 36 लाख 65 हजार 932 रुपये का गृहकर बकाया है।