लखनऊ। अगले वर्ष होने वाली जनगणना की तैयारियों को लेकर 22 मई से मकानों के सूचीकरण का काम शुरू होगा। इस संबंध में सोमवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने स्मार्ट सिटी ऑफिस में अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में नगर आयुक्त ने अधिकारियों को मकान सूचीकरण, बेसिक सर्वे, डाटा संकलन, सत्यापन, अपलोडिंग और निगरानी व्यवस्था जैसे सभी काम समय पर कराने के निर्देश दिए। साथ ही हर रोज के काम की गूगल शीट तैयार करने को कहा जिसमें हर जोन और वार्ड की जानकारी दर्ज हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन शाम 5 बजे तक अनिवार्य रूप से अपनी प्रगति रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए जिससे समय-समय पर समीक्षा की जा सके।