फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नया टैक्सीवे शुरू, पहले से अधिक विमान खड़े हो सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार से नया टैक्सीवे शुरू हुआ। इससे अब और अधिक विमान खड़े किए जा सकेंगे। एयरपोर्ट पर टैक्सीवे की संख्या सात से आठ हो गई है। इससे अब एक समय में पहले से अधिक विमान संचालन के लिए तैयार हो पाएंगे।
विज्ञापन

अमौसी हवाईअड्डे पर रोजाना घरेलू व अंतरराष्ट्रीय विमानों की आवाजाही नए टर्मिनल टी थ्री से होती है। यहां करीब 116 उड़ानों का संचालन होता है। एयरपोर्ट पर टैक्सीवे की संख्या मौजूदा क्षमता के अनुसार कम हैं। इस कारण निजी चार्टर और विमानों को जगह नहीं मिल पाती है।

एक साथ कई विमानों के आने से टैक्सीवे की कमी से उन्हें होल्ड करना मुश्किल होता है। इस समस्या से निजात के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन तेजी से होल्डिंग क्षमता बढ़ा रहा है। यहां पहले पांच टैक्सीवे थे। दो टैक्सीवे पी-वन और एल का उद्घाटन इसी वर्ष किया गया। सोमवार को टैक्सीवे नंबर पी-थ्री का निर्माण भी पूरा हो गया है। एयरपोर्ट के सीएओ दर्शन सिंह ने पूजन कर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें