फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बना जेसीबी से ढहाया घर, जब सीएम आवास पर आत्मदाह करने पहुंची तो जागी पुलिस

Mon, 16 Sep 2019 04:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
दबंग मुदीर अहमद और दबंगों ने अनीस के घर धावा बोलकर सारा सामान बाहर फेंक दिया - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में काकोरी के दुबग्गा स्थित फिरदौस कॉलोनी में रहने वाले अनीस के घर पर शनिवार को दबंगों ने धावा बोल दिया। परिवारीजनों को बंधक बनाकर पीटा, लूटपाट की और कब्जा करने के लिए जेसीबी से पूरा घर जमींदोज कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, लेकिन समय से मदद नहीं मिली। इस पर अनीस की पत्नी ने परिवार संग मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर आत्मदाह की कोशिश की। जिसे पुलिस ने बचा लिया।
विज्ञापन

2 of 5
दबंगों ने अनीस के घर बोला धावा - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि 35 साल से जिस मकान में रह रहे है, उस पर कब्जा करने की नियत से हमला किया गया है। दुबग्गा के हरदोई रोड स्थित फिरदौस कॉलोनी में अनीस पत्नी अतिकुन, बेटा ताहिर व बहू संग रहते हैं। अतिकुन के मुताबिक, बुआ ने 1986 में दो हजार वर्गफीट के प्लॉट की वसीयत उसे की। इस पर वह मकान बनवाकर रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दबंग मुदीर अहमद - फोटो : अमर उजाला
अतिकुन के मुताबिक, 15 दिन पहले गोलागंज बारूद खाना निवासी मुदीर अहमद ने उनसे किसी कागज पर अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद से मकान खाली कराने का दबाव बना रहा था। शनिवार शाम मुदीर अपने साथियों के साथ जेसीबी लेकर आया और घर को ढहाने लगा। आरोप है कि विरोध पर मुदीर ने अपने साथी राजवीर यादव, दामाद शहीद, बेटा उस्मान व अन्य लोगों की मदद से परिवारीजनों को बंधक बनाकर पिटाई की। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को जेसीबी के साथ थाने ले गई, जहां मुदीर ने बताया कि 1996 में घर की रजिस्ट्री कराई थी।उसने पेपर होने का भी दावा किया है। कुछ साल पहले अनीस व अतिकुन को रहने के लिए दिया था। जब खाली करने को कहो तो पूरा परिवार मारपीट पर उतारू हो जाता है।

4 of 5
दबंगों ने अनीस के घर बोला धावा - फोटो : अमर उजाला
मलबे में दबी गृहस्थी
अनीस व अतिकुन की पूरी गृहस्थी उजड़ गई। अतिकुन के मुताबिक, बदमाशों ने एक लाख रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती सामान लूट लिया। वहीं राशन, कपड़े व अन्य गृहस्थी का सामान मलबे के नीचे दबा दिया। जबकि सोफा, बेड व फर्नीचर को सड़क पर फेंक दिया। इसके चलते रात खुले आसमान के नीचे बितानी पड़ी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दबंगों ने अनीस के घर बोला धावा - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता के मुताबिक पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। तहरीर पर मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। इससे नाराज होकर अतिकुन परिवार सहित देर शाम मुख्यमंत्री आवास के सामने पहुंचीं और अपने ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया और गौतमपल्ली थाने भेजा। जहां से काकोरी पुलिस से बातचीत की गई। अतिकुन के आत्मदाह की सूचना काकोरी पुलिस को मिलते ही होश उड़ गये। आनन-फानन मुदीर व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुदीर, शहीद व राजवीर सहित पांच को पकड़ लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विक्रांत वीर के मुताबिक, मुदीर ने घर का पेपर होने का दावा किया है। लेकिन इस तरह से घर गिराना गैरकानूनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें