फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ डेढ़ मिनट में यूनिवर्सिटी के अधीक्षक की सरेआम हत्या, कहा... ले लिया बदला, देखें तस्वीरें

Sun, 15 Sep 2019 03:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
संजय गौतम और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सुभारती यूनिवर्सिटी के विज्ञान विभाग कार्यालय अधीक्षक संजय गौतम की सनसनीखेज तरीके से हत्या बदमाशों ने करीब डेढ़ मिनट में भीड़ के सामने ही कर दी। हत्या करने के बाद बदमाश बोले कि हमने बदला ले लिया। एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाश कैद हो गए, जिसमें दो बदमाशों की पहचान हो गई। पुलिस जांच में हत्या के तार यूनिवर्सिटी से जुड़ना सामने आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
संजय गौतम की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कार्यालय अधीक्षक संजय गौतम का बदमाशों ने सुभारती यूनिवर्सिटी से ही पीछा किया। बागपत रोड पर सीमेंट गोदाम के पास कृष्णा वैष्णो ढाबा है, जिसके सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने संजय की बाइक में पीछे से टक्कर मारी। संजय हेलमेट लगाए हुए थे। सड़क पर गिरते ही संजय ने जैसे ही हेलमेट उतारा, तभी एक बदमाश ने तमंचे से उन्हें गोली मारने का प्रयास किया। संजय ने बचाओ-बचाओ का शोर मचा दिया।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस और नीचे संजय गौतम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ढाबा संचालक कर्णसिंह समेत 20-25 लोग वहां पर पहुंच गए। तभी तीनों बदमाशों के अन्य साथी दो और बाइकों से वहां पर पहुंच गए। बदमाशों ने पब्लिक को धमकी दे दी। बदमाशों ने संजय के हाथ से हेलमेट छीन लिया। पहले उन्हीं के हेलमेट और फिर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए। यह दिल दहला देने वाली वारदात बदमाशों ने करीब डेढ़ मिनट में कर दी। हत्या के बाद बदमाश बोले, बदला ले लिया। यह बात कई लोगों ने सुनी।

यह भी पढ़ें: मर्डर: स्कूल से लौटे 5 वर्षीय बेटे के सामने खुला सौतेली मां का ऐसा राज..., बालक को दी दर्दनाक मौत

4 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक बदमाश ट्रेनर बताया
पुलिस का दावा है कि दो बदमाशों की पहचान हुई, जिसमें एक बदमाश ट्रेनर है। जोकि सुभारती यूनिवर्सिटी में ही काम करता है। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। फुटेज के आधार पर पुलिस कहती है कि बदमाश यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट जैसे लग रहे हैं। पुलिस फुटेज लेकर सुभारती यूनिवर्सिटी भी गई, जिसमें बदमाशों की पहचान कराई गई।
विज्ञापन

5 of 7
संजय गौतम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूनिवर्सिटी गेट से किया पीछा 
टीपीनगर पुलिस ने घटनास्थल से लेकर यूनिवर्सिटी तक कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। पुलिस के अनुसार फुटेज से ऐसा प्रतीत हो रहा कि बदमाश यूनिवर्सिटी के गेट से पीछे लगे थे। जिसके बाद पुलिस ने दावा किया कि यूनिवर्सिटी से ही हत्या के तार जुडे़ हैं। पुलिस ने संजय की हत्या के मामले में यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों से भी जानकारी ली है, ताकि विवाद का पता चल जाए।

यह भी पढ़ें: नेहा बोली- पापा ने किया था मम्मी का कत्ल, फिर खौफनाक तरीके से शव को लगाया ठिकाने
विज्ञापन

6 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोई गहरी रंजिश होने का अंदेशा 
संजय की पत्नी पूनम और बेटे रवि से जानकारी ली गई, जिन्होंने संजय की कोई भी दुश्मनी न होना बताया। रवि दिल्ली से एनडीए की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस का दावा कि हत्या के पीछे कोई गहरी रंजिश है, जिसके चलते 8-9 लोगों ने मिलकर संजय गौतम की हत्या की। संजय कुछ दिन से यूनिवर्सिटी में जाने से बच रहे थे। इसको लेकर अब पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों की तलाश में दबिश 
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि दो बदमाशों की पहचान हो गई है। उनकी तलाश में पुलिस दबिश देने में लगी है। वारदात के बाद बदमाश अलग-अलग जगहों पर भागे हैं। जिन दो बदमाशों की पहचान हुई है, पुलिस उनको ढूंढ रही है। पुलिस की एक टीम बागपत और दूसरी मोदीनगर भेजी गई है। बदमाशों के गिरफ्तार होने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें