मंचकृति समिति की ओर से 17 दिन में 50 कहानियों का सफलतापूर्वक मंचन 21 अप्रैल से 7 मई 2025 के मध्य संपन्न हुआ। इसी परिप्रेक्ष्य में सोमवार को साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था अभिव्यक्ति की ओर से इस नाट्य उत्सव को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
अभिव्यक्ति संस्था का यह रजत जयंती वर्ष भी है। मंचकृति की प्रस्तुतियों में अभिव्यक्ति से जुड़ीं नीलम राकेश, रत्ना कौल, सुषमा श्रीवास्तव, शशि जैन, शारदा लाल, स्वरूप कुमारी बख्शी, सुषमा गुप्ता, अलका प्रमोद, मंजु शुक्ल, ज्योत्स्ना सिंह, रुचि श्रीवास्तव, शिखा सक्सेना, शांति देवबाला, निरुपमा मेहरोत्रा, निशा गहलोत, शीला मिश्रा, अमिता दुबे, स्नेहलता आदि की कहानियां मंचित हुईं। इस अवसर पर मंचकृति के कलाकारों के अलावा नाट्य निर्देशक संगम बहुगुणा और विकास श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले अन्य कलाकारों में अनवारुल हसन, मीता पंत, मधुमिता गांगुली, मिन्नी दीक्षित, निशु सिंह, अंबरीश बॉबी, मोनिका, ज्योति सिंह, पुनीता अवस्थी, उन्नति श्रीवास्तव, संध्या दीप रस्तोगी, शैलेश, शीलू, तुहिना मेहरा, दीपक सिंह मेहरा, भानु प्रकाश पांडेय, सोम गांगुली, अनुपमा शरद, डॉ. मालविका त्रिवेदी, शुभम दुबे, काव्या मिश्रा, नूतन वशिष्ठ आदि शामिल रहे। अंत में वरिष्ठ पत्रकार डाॅ. विक्रम राव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।