फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में इस होटल प्रबंधक की मौत, यहां मिला शव

Mon, 18 Jun 2018 11:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के मानकनगर थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह होटल राज इंटरनेशनल की लिफ्ट के डक्ट में संदिग्ध हालात में गिरने से प्रबंधक की मौत हो गई।
विज्ञापन


होटल प्रबंधन को लीपापोती करते देख परिवारीजनों ने हंगामा किया। पत्नी ने होटल मालिकों समेत छह लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हत्या व साक्ष्य मिटाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुशवाहा ने बताया कि कृष्णानगर के भोला खेड़ा स्थित न्यू इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी सुरेश चंद्र शुक्ला (58) बाराबिरवा चौराहे के पास स्थित होटल राज इंटरनेशनल में प्रबंधक थे।
विज्ञापन


वह शुक्रवार रात आठ बजे ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, शनिवार सुबह घर न लौटने पर पत्नी गिरिजा शुक्ला ने फोन किया। मोबाइल फोन बंद होने पर होटल के नंबर पर फोन किया।

पता चला कि सुरेश चंद्र ड्यूटी खत्म करके जा चुके हैं। काफी देर तक न लौटने पर बेटे गोपाल व गोविंद की मदद से तलाश शुरू की। कुछ पता न चलने पर होटल पहुंची। वहां कर्मचारी अजीत कुमार ने सुरेश चंद्र के घर चले जाने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस ने माना हादसा 

डेमो
मामला संदिग्ध नजर आने पर गिरिजा ने रिश्तेदारों को बुलाकर हंगामा किया। पता चला कि लिफ्ट के डक्ट में सुरेश चंद्र शुक्ला का शव पड़ा है। इस पर उसने पुलिस को फोन किया। 

गिरिजा व उनके दोनों बेटों ने बताया कि काफी समय से होटल में नौकरी कर रहे सुरेश चंद्र शुक्ला कुछ दिनों से परेशान थे। उन्होंने उत्पीड़न के चलते नौकरी छोड़ने की बात कही थी।

गिरिजा ने होटल के मालिक प्रदीप कुमार अठानी उर्फ पम्मी व हंसराज अठानी के साथ उसके बेटे, कर्मचारी अविरल सक्सेना, अजीत और गुड्डू पर सुरेश चंद्र की हत्या करके साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को लिफ्ट में छिपाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम में सुरेश के शरीर पर रगड़ के साथ चोटें थीं। माना जा रहा है कि ड्यूटी से घर जाने के दौरान सुरेश चंद्र ने झटके से दरवाजा खोलकर कदम आगे बढ़ा और लिफ्ट ऊपर की मंजिल पर होने की वजह से वह डक्ट में गिर गए।

लॉक में खराबी के चलते दरवाजा खुलने से हादसा होने के आसार लग रहे हैं। हत्या व साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज करके विभिन्न बिंदुओं पर तहकीकात की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें