फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होटल मैनेजमेंट छात्र व दोस्त का अपहरण कर पीटा, वसूले 20 हजार

Wed, 08 Jul 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
चिनहट। बीबीडी यूनिवर्सिटी परिसर से चार लोगों ने बस्ती के हरैया निवासी होटल मैनेजमेंट छात्र निर्भय वर्मा और दोस्त अभिषेक वर्मा का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने साढ़े चार घंटे तक दोनों को पीटा और उनसे 20 हजार रुपये वसूल लिए। निर्भय के चाचा राम सुरेश चौधरी की सूचना पर बीबीडी पुलिस ने दोनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर राम सुरेश ने थाने में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर 3:30 बजे निर्भय का सहपाठी बस्ती के चंगेरवा निवासी अभय चौधरी, प्रतापगढ़ के दहिलामऊ के नवनीत तिवारी से रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद अभय और नवनीत ने अपने साथी मऊ के दोहरीघाट निवासी पीयूष राज और गोरखपुर के कूड़ाघाट सिंघाडिया निवासी आर्यन सिंह के साथ मिलकर निर्भय और अभिषेक का कार से अपहरण कर लिया। अन्य छात्रों ने इसकी जानकारी उन्हें दी थी।

इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। आरोपी बीबीडी इलाके में दोनों को घुमाते रहे और उनसे रकम वसूल ली। पुलिस ने पीड़ित और आरोपियों का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। रात करीब आठ बजे पुलिस को आरोपियों की लोकेशन आनंदी वाटर पार्क के पास मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर अभय, नवनीत, पीयूष राज और आर्यन सिंह को गिरफ्तार कर पीड़ितों को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें