फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या के होटलों पर देश के बड़े समूहों की नजर, नौ लाख से लेकर दो करोड़ तक में कर रहे करार

Tue, 05 Dec 2023 03:03 PM IST
ishwar ashish आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या

सार

बड़े होटल समूह मासिक और वार्षिक किराया देकर अयोध्या के स्थानीय होटलों को लीज पर ले रहे हैं। लीज पर देने के बाद इनका संचालन बड़े होटल के मानकों पर होगा।
विज्ञापन
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर का लोकार्पण होने से पहले अयोध्या के होटलों पर देश के बड़े समूहों की नजर है। मासिक और वार्षिक किराया देकर लीज पर इनका संचालन अपने हाथों में लेने की प्रक्रिया शुरू भी हो गई है। ऐसा होने के बाद हिल स्टेशन और बड़े महानगरों की तरह उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह अलग बात है कि इसके लिए यहां ठहरने वाले अतिथियों को पहले की अपेक्षा अधिक रकम खर्च करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन


आने वाले समय में अयोध्या में बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटकों का आगमन होना तय है। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां पर कई नए होटलों की स्थापना के लिए इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू भी हो चुके हैं। कुछ होटल निर्माणाधीन हैं। कई के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। इस बीच कुछ बड़े समूहों ने एक नया रास्ता तलाश लिया है। होटल निर्माण की लंबी और जटिल प्रक्रिया से बचने के लिए वो यहां पर पहले से संचालित होटलों को लीज पर ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें - पहले ऐसा नहीं था दिसंबर का मौसम, विज्ञानी भी पढ़ रहे मिजाज, किसान बोले - समझ में नहीं आ रहा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दंड...छत्र और पादुका लेकर समारोह में न आएं संत, ट्रस्ट की ये अपील; रामलला का सिंहासन भी बनकर तैयार
विज्ञापन


हाल ही में दिल्ली, गुड़गांव, वाराणसी और लखनऊ के कुछ होटल समूहों ने यहां के होटलों को लीज पर लेकर उनका संचालन अपने मानकों के अनुरूप करना शुरू भी कर दिया है। इसके एवज में वह स्थानीय मालिकों को नौ लाख रुपये महीने से लेकर दो करोड़ रुपये वार्षिक तक देने का करार कर चुके हैं। इनमें क्लार्क, कामाय, सीजनेट और आर्यन जैसे समूहों का नाम सामने आया है। अपना होटल लीज पर देने के बाद स्थानीय मालिक की कोई भूमिका नहीं रह जाएगी। सब कुछ उस समूह के हाथ में रहेगा जो इन्हें लीज पर लेगा।

प्रोफेशनल, बहुभाषी और प्रशिक्षित स्टाफ रखेंगे
कोहिनूर पैलेस होटल के संचालन का जिम्मा कामाय समूह को देने वाले विनय पटेल ने बताया कि आने वाले समय में यहां पर होटल इंडस्ट्री के बीच प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ जाएगी। ऐसे में स्थानीय होटल संचालक टिक नहीं पाएंगे। इसीलिए लीज पर देना ही बेहतर है। बड़े समूह अब यहां पर प्रोफेशनल, बहुभाषी और प्रशिक्षित स्टाफ रखेंगे। सुविधाओं के स्तर को भी उच्चीकृत किया जाएगा। यह सब खुद कर पाना यहां के होटल व्यवसाइयों के लिए आसान नहीं है। इसीलिए अपना होटल लीज पर देने वालों की संख्या बढ़ रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें