गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक निजी हॉस्टल में रहने वाली छात्रा रविवार रात मोबाइल पर किसी से बातचीत के दौरान छत से संदिग्ध हालात में गिर गई।
उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ गाजीपुर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि सेंट मैरी कॉलेज में 11वीं की छात्रा आयुषी सिंह रविवार रात आम्रपाली के पास पीजी हॉस्टल की छत की रेलिंग पर बैठी थी।
वह किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इस दौरान उसकी नोकझोंक होने लगी और आयुषी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई।