फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की अमेठी को सीएम अखिलेश ने दिया खास तोहफा

Sun, 14 Jun 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अमेठी में फूड पार्क रद्द करने का आरोप केंद्र सरकार पर लगा रही है, लेकिन इन सबके बीच राज्य सरकार ने अमेठी को खास तोहफा दिया है।
विज्ञापन


जी हां,सूबे के जिन पांच जिलों में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले 200 बेड के नए अस्पताल खोले जाने की तैयारी है। उनमें कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अमेठी भी है।

ये अस्पताल अंबेडकरनगर, अमेठी,लखीमपुर खीरी, सोनभद्र व चित्रकूट में खोले जाएंगे।

प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को इसके लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भेज दी है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इन अस्पतालों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने अस्पतालों को खोलने के लिए उन जिलों को चुना है जहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। लखीमपुर खीरी, अंबेडकरनगर, अमेठी, सोनभद्र व चित्रकूट के मरीजों को दूसरे जिलों में इलाज के लिए जाना पड़ता था।
विज्ञापन

इस‌ योजना के तहत खुलेंगे अस्पताल

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने बताया कि ये अस्पताल नेशनल हेल्थ मिशन के तहत खोले जाएंगे। केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद इन अस्पतालों के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

इस बार अस्पतालों का निर्माण ‘टर्न की’ आधार पर करवाया जाएगा। दरअसल, टर्न की आधार पर टेंडर आमंत्रित करने से बाद में उपकरण व फर्नीचर खरीद से लेकर अन्य चीजों के लिए अलग-अलग टेंडर आमंत्रित नहीं करने पड़ेंगे।

उपकरण से लेकर सारी सुविधाएं एक ही टेंडर लेने वाली एजेंसी ही मुहैया कराएगी। इससे अस्पताल काफी जल्दी बन जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें