फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : पांच एकड़ पर बने हाशिम अंसारी की याद में अस्पताल

Fri, 15 Nov 2019 09:43 PM IST
Avdhesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हाशिम अंसारी (फाइल फोटो) - फोटो : A
विज्ञापन
मोमिन अंसार सभा ने अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मिलने वाली पांच एकड़ जमीन पर बाबरी मस्जिद के मुददई हाशिम अंसारी की याद में अस्पताल बनाने की मांग की। सभा के अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अंसारी ने शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मंदिर तोड़कर बाबरी मस्जिद का निर्माण होने के झूठ के सहारे सांप्रदायिक हिंसा फैलाने वाले उन्मादी बेनकाब हुए हैं। 
विज्ञापन


प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पसमांदा समाज की जनभावनाओं के सम्मान के लिए केंद्र व राज्य सरकार से मांग है कि  सुन्नी वक्फ बोर्ड को दी जाने वाली पांच एकड़ जमीन पर बाबरी मस्जिद के मुददई रहे हाशिम अंसारी की याद में अस्पताल का निर्माण कराया जाए, क्योंकि उन्होंने इस मामले में 1949 से 20 जुलाई 2016 तक अपनी पूरी जिंदगी बाबरी मस्जिद के लिये संघर्ष में गुजारी है। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में मस्जिद की जरूरत हुई तो हम कही भी जमीन खरीद कर मस्जिद बनवा सकते हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें