फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमतीनगर में कार सवार युवकों की गुंडई, दंपती व दो दोस्तों पर हमला कर लूटपाट

Mon, 23 Dec 2024 07:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गोमतीनगर में कार सवार युवकों की गुंडई, दंपती व दो दोस्तों पर हमला कर लूटपाट
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विपुलखंड इलाके में शनिवार की देर रात कार सवार पांच युवकों ने जमकर गुंडई की। पहले कार सवार दंपती और फिर कार सवार दो दोस्तों पर हमला बोलकर लूटपाट की। दोनों पीड़ितों अमर केसरी और विकास सोनी ने केस दर्ज कराया है। पुलिस गाड़ी नंबर की मदद से आरोपियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन


हसनगंज के डालीगंज दवा दुकानदार अमर केसरी पत्नी भावना के साथ समारोह से शनिवार रात एक बजे कार से लौट रहे थे। विपुलखंड में नीरज चौक के पास कार सवार पांच युवकों ने ओवरटेक कर उनकी कार को रुकवा लिया। फिर डंडा मारकर गाड़ी के आगे का शीशा तोड़ दिया। एक युवक ने खिड़की पर पत्थर मारा जो उनकी पत्नी को लगा और वह घायल हो गईं। विरोध जताने पर आरोपियों ने मारपीट की। अमर की अंगूठी व भावना से मंगलसूत्र और सोने के दो कड़े लूट लिए। इसके बाद उनकी कार का पिछला शीशा तोड़कर भाग निकले।

इसके बाद कार सवार युवक दयाल पैराडाइज होटल चौराहे पहुंचे। वहां कार सवार राजाजीपुरम निवासी अनिल मिश्र और उनके साथी छितवापुर के विकास सोनी को भी ओवरटेक कर रोक लिया। अनिल की कार का शीशा तोड़ दिया और उनके सिर पर बोतल मार दी। विरोध पर विकास के साथ भी मारपीट की। अनिल की चेन, जेब से 20 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए। आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


बर्थडे पार्टी मनाने निकले थे आरोपी
इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार सवार आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि आरोपी गोमतीनगर में किसी परिचित की बर्थडे पार्टी में आए थे। इसके बाद सभी ने शराब पी और जमकर गुंडई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें