फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्कृष्ट सेवा के लिए विभूतियों का सम्मान

विज्ञापन
उत्कृष्ट सेवा के लिए विभूतियों का सम्मान
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में आयोजित समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों की विभूतियां शामिल रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रधर्म पत्रिका के निदेशक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कांत ने सभी को सम्मानित किया। इस दौरान एमएलसी पवन सिंह चौहान, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह और आईएएस श्रीप्रकाश गुप्ता की मौजूदगी रही।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में अमित कुमार मल्ल ने सभी अतिथियों और सम्मान पाने वाली विभूतियों का परिचय दिया। संचालन डॉ. पूनम वर्मा ने किया। इस दौरान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और हरियाणा आदि राज्यों के चयनित लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्युत लोकपाल संजय श्रीवास्तव, प्रोफेसर योगेंद्र प्रताप सिंह, दयानंद मिश्रा, अवधेश पांडेय, अशोक कुमार सिंह, विमल गौड़, प्रदीप सारंग आदि मौजूद रहे।
वीरकेश्वर मल्ल सम्मान ओलंपियन संजीव सिंह और प्रभुनाथ राय को दिया गया। वंश बहादुर मल्ल साहित्यश्री सम्मान डाॅ. सुधाकर अदीब और डाॅ. विजयानंद (प्रयाग) को दिया गया। वंश बहादुर मल्ल कलाश्री सम्मान लखनऊ के सुशील कुमार सिंह और दिल्ली के डाॅ. राजीव शुक्ल को दिया गया। संगीतश्री सम्मान वाराणसी की डाॅ. मधुमिता भट्टाचार्य को, नोएडा के संजय सिंह को, नृत्यकलाश्री सम्मान दिल्ली की स्वीकृति को, कलाश्री सम्मान गोरखपुर की रीना जायसवाल को और वंश बहादुर मल्ल साहित्यश्री सम्मान लखनऊ के बालेंदु द्विवेदी, गोरखपुर की डाॅ. चारूशीला सिंह और गोरखपुर की डाॅ. अंगद कुमार सिंह को दिया गया।
विज्ञापन


पार्वती मल्ल साहित्यश्री सम्मान से लखनऊ के प्रो. यशवंत कुमार विरोदय को, लखनऊ के डाॅ. राम मनोहर मिश्र, देवरिया की सीमा नयन-देवरिया को सम्मानित किया गया। पार्वती मल्ल उपन्यास सम्मान से लखनऊ के राम कठिन सिंह को, गणेश मल्ल अनुवाद सम्मान से तिरुवनंतपुरम की डाॅ. सीजे प्रसन्न कुमारी को, कोलकोता की बेबी कारफारमा को और दरियाव मल्ल सम्मान से फरीदाबाद की आसमा कौल को, शिवपुरी के गोविंद श्रीवास्तव अनुज को को दिया गया। सुभाष मल्ल सम्मान से अमरावती की डाॅ. काकाणी श्रीकृष्ण, मदुरै के डेनियल राजेश को, बलदेव मल्ल सम्मान से हिसार के जय भगवान सैनी को, प्रो. बाबूराम, उत्तर काशी के महावीर को, लखनऊ के नीरजा हेमेंद्र, वंश बहादुर मल्ल यूट्यूब सम्मान से गाजियाबाद के मुकेश कुमार तिवारी को, पार्वती मल्ल यूट्यूब सम्मान से दिल्ली की सिम्मी सैनी को, रामदास सिंह युवा कवयित्री सम्मान से बांदा की वर्षा गुप्ता को, जौनपुर की डाॅ. नीलम सरोज को और वंश बहादुर मल्ल छात्रा सम्मान से अनन्या प्रजापति को नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें