फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग : सीतापुर में प्रेमिका का शव फंदे पर मिला, प्रेमी लापता

Fri, 24 Dec 2021 12:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

युवती ने गांव के एक आदमी को फोन कर कहा कि रंजीत को बचा लो वरना मेरे घर वाले उसे मार डालेंगे। सूचना पाकर युवक के परिजन मौके पर पहुँचे, लेकिन वहां पर युवक नहीं मिला। रात तीन बजे पता चला कि युवती का शव घर में फंदे पर लटका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर में कोतवाली महमूदाबाद इलाके में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। युवती का शव फंदे पर लटकता मिला है, जबकि युवक लापता चल रहा है। युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी रंजीत कुमार (24) का गांव की ही एक 20 वर्षीय युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि देर रात युवती ने रंजीत को अपने घर पर बुलाया था। युवक के पिता सुभाष ने बताया कि रंजीत युवती के बुलाने पर वह उसके घर रात में गया था। उनके बाद युवती का गांव के छोटू पर फोन आया कि हमारे घर वालों ने रंजीत को पकड़ लिया है। उसे बचा लो वरना मार डालेंगे। सूचना पाकर युवक के परिजन मौके पर पहुँचे, लेकिन वहां पर युवक नहीं मिला। काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।
 

रात तीन बजे पता चला कि युवती का शव घर में फंदे पर लटका है। लापता युवक के परिजन और ग्रामीणों को आशंका है युवती के परिजनों ने दोनों की हत्या कर दी है। इसके बाद रंजीत के शव को नहर में फेंक दिया है। जबकि युवती के फंदे से लटका दिया घटना को लेकर मृतक के पिता ने कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सुबह सूचना पाकर मौके पर सीओ रविशंकर प्रसाद, कोतवाल ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू  कर दी है। महमूदाबाद कोतवाल ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लापता युवक की तलाश में पुलिस की टीम में लगी हुई है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें