फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथी इंटर्न ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Fri, 03 Jan 2014 10:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर्नशिप भत्ता न मिलने व निदेशक, प्राचार्य के उदासीन रवैये से आक्रोशित होम्योपैथिक इंटर्न अब आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन


नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में भत्ते की मांग को लेकर पांच दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे इंटर्न ने गुरुवार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शुक्रवार को इंटर्न की समस्याएं नहीं सुनी गईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन


इंटर्न ने कहा कि निदेशक व प्राचार्य प्रो. विक्रम प्रसाद की उदासीनता के कारण ही मेडिकल कॉलेज में बाबू और अकाउंटेंट लगातार छात्रों के हितों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन


तीन महीने से बजट न होने का बहाना कर रहे हैं, जबकि निदेशालय से बजट जारी किया जा चुका है।

इस मामले में होम्योपैथी निदेशक प्रो. विक्रम प्रसाद का कहना है कि अक्टूबर तक का बिल बन गया है।

नवंबर और दिसंबर का बजट भी कॉलेज प्रशासन के खाते में आ गया है। सोमवार तक हर हाल में छात्रों के खाते में भत्ता पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें