इंटर्नशिप भत्ता न मिलने व निदेशक, प्राचार्य के उदासीन रवैये से आक्रोशित
होम्योपैथिक इंटर्न अब आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल
कॉलेज में भत्ते की मांग को लेकर पांच दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे इंटर्न
ने गुरुवार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शुक्रवार को इंटर्न की समस्याएं
नहीं सुनी गईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
इंटर्न ने कहा कि निदेशक व
प्राचार्य प्रो. विक्रम प्रसाद की उदासीनता के कारण ही मेडिकल कॉलेज में
बाबू और अकाउंटेंट लगातार छात्रों के हितों की अनदेखी कर रहे हैं।
तीन
महीने से बजट न होने का बहाना कर रहे हैं, जबकि निदेशालय से बजट जारी किया
जा चुका है।
इस मामले में होम्योपैथी निदेशक प्रो. विक्रम प्रसाद का कहना
है कि अक्टूबर तक का बिल बन गया है।
नवंबर और दिसंबर का बजट भी कॉलेज
प्रशासन के खाते में आ गया है। सोमवार तक हर हाल में छात्रों के खाते में
भत्ता पहुंच जाएगा।