डॉ. डीके सोनकर।
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित राजकीय होम्योपैथी कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके सोनकर के मुताबिक, मौसमी सर्दी-जुकाम और खांसी में होम्योपैथी दवाएं बेहद कारगर हैं। इसलिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह पर इन दवाओं को सेवन करें।
डॉ. सोनकर के मुताबिक, खांसी हो या सर्दी-जुकाम, होम्योपैथी दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इसलिए ये दवाएं आसानी से दी जा सकती हैं, हालांकि विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है। ये दवाएं रोगी के मामूली लक्षण और कई बार रोगी के शारीरिक संरचना के हिसाब से भी बदलती हैं। इसलिए इनके अच्छे प्रभाव के लिए दवाएं डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेनी चाहिए।
बच्चों के लिए सुरक्षित
बीते दिनों कफ सिरप का मामला पूरे देश में छाया रहा है। असुरक्षित कफ सिरप से कई मासूमों की मौत तक हुई। वहीं, होम्योपैथी दवाएं बच्चों के लिए भी सुरक्षित मानी जाती हैं। इसलिए विशेषज्ञ की सलाह पर इनका इस्तेमाल बच्चों के लिए भी किया जा सकता है।