दो दिवसीय दौरे पर आए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस के नेता अम्मार रिजवी से उनके घर पर मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ मंत्री ब्रजेश पाठक और मेयर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन
वहीं राजधानी के ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने के लिये बहुत प्रयास किये जा रहे हैं। शहर के भीतर तो कई प्रयास हो रहे हैं, बाहर भी आऊटर रिंगरोड बन रही है। चारबाग रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर एंट्री खुलवाई गई है। व्यस्त इलाकों में कई फ्लाई ओवरब्रिज बन रहे हैं।
परिवहन के नये साधन शहरियों को मिले हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि कूड़ा निस्तारण को लेकर ठोस प्रयास नहीं हो सके हैं। इस पर जल्द ही विचार किया जायेगा। कोशिश रहेगी एक ठोस नीति बने, ताकि अगली बार किसी को शिकायत का मौका ही न मिले।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह निरालानगर माधव सभागार में हुये आयोजन ‘काफी विद होम मिनिस्टर’ में शहर के प्रबुद्ध लोगों से हुये संवाद सत्र में मुक्ता शर्मा के सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के निस्तारण को उठाये गये सवाल पर उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने आश्वस्त करते हुये कहा कि इसको लेकर चुनाव के बाद देखता हूं, ठोस प्लानिंग बनाई जायेगी।
केजीएमयू केवीसी एमएलबी भट्ट ने शहर के भीतर ही 10-12 किमी. के अंदर केजीएमयू यूनिवर्सटी केनये परिसर को लेकर चर्चा की। वैज्ञानिक डा. पीके श्रीवास्तव ने निजी स्कूलों द्वारा हर साल बढ़ाई जाती फीस, स्कूलों में एनसीईआरी की किताबों का पाठ्यक्रम ही लागू किये जाने का सुझाव दिया।
भातखंडे संगीत सम विवि की कुलपति प्रो. श्ऱति सडोलीकर काटकर ने गृहमंत्री से कहा कि प्रदेश सगीत-संसकृति की प्रतिभाओं का गढ़ है। ऐसे में संगीत शाध-अनुसंधान के लिये फंड आदि कम पड़ते हैं। इसे अधिक होना चाहिये। ‘काफी विद होम मिनिस्टर’ संवाद सत्र में लविवि की प्रो. शीला शर्मा, कुलपति एसपी सिंह, प्रो. मनोज अग्रवाल ने भी सवाल किये, जिनका गृहमंत्री ने जवाब दिया।
इस दौरान करीब पौने घंटे तक उन्होंने शहर के प्रबुद्ध नागरिकोें की समस्यायें सुनी, उनकी सुझावों को ध्यान से सुना। मौकेपर कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन गोपाल, महापौर संयुक्ता भाटिया, सांसद डा. अशोक बाजपेई, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी दिवाकर त्रिपाठी, डा. नीरज शुक्ला, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनुराग मिश्र अन्नू समेत तमाम मौजूद रहे।
स्वामी दिनेशानंद की पत्नी बच्चों ने गृहमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
चिनहट हत्याकांड में मारे गये स्वामी दिनेशानंद के परिवारीजनों ने गृहमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। समारोह के बाद मंच गृहमंत्री राजनाथ सिंह के उतरते समय महापौर संयुक्ता भाटिया के पीछे से अचानक उनके सुरक्षा घेरे को पार करते हुये दिवंगत दिनेशानंद की पत्नी और उनके बच्चों ने उनसे न्याय की गुहार लगाई।
रोती बिलखती पत्नी ने कहा कि पुलिसिया कार्रवाई से उन्हें अंदेशा है कि दोषियों को कठोर सजा नहीं मिलेगी। बदहवास पत्नी ने कहा कि उन्हें भी जान का खतरा है, बच्चों को भी जान का खतरा है। न जाने कब हत्यारे उन्हें भी मार डालें। उनकेपति के हत्यारों को तुरंत सजा मिलनी चाहिये। इस पर राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया कि आपके साथ न्याय होगा, दोषियों को कठोर सजा मिलेगी।