फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा आज लखनऊ में, शेष चार चरणों की रणनीति करेंगे तैयार

Sat, 19 Feb 2022 11:28 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को लखनऊ में रहेंगे और चुनाव के बाकी चरणों के लिए मतदान की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को लखनऊ आएंगे। शाह शनिवार शाम लखनऊ में राज्यसभा सदस्य संजय सेठ के आवास पर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से बात करेंगे।

विज्ञापन


वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार शाम भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण की चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।

20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होना है। चौथे चरण से चुनाव पूरी तरह अवध और पूर्वांचल की ओर बढ़ेगा। अवध और पूर्वांचल में पार्टी की चुनाव प्रचार की रणनीति तय करने के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होने वाली बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह के साथ राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह प्रभारी अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें