फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के एडीजी ने भ्रष्टों पर कार्रवाई की मांग की तो मिली ये सजा......

Mon, 30 Oct 2017 12:53 PM IST
सैयद यासिर रजा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अफसर ने आवाज बुलंद की तो बजाय कार्रवाई के, उसी अफसर का  महत्वहीन पद पर तबादला कर दिया गया। यह अधिकारी हैं होमगार्ड विभाग में एडीजी रहे जसवीर सिंह। जसवीर सिंह ने विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराने के लिए होमगार्ड के कमांडेंट जनरल डॉ. सूर्य कुमार को पिछले महीने 20 सितंबर को एक पत्र लिखा था।
विज्ञापन

इससे हड़कंप मच गया । आनन फानन में जसवीर का ही तबादला कराने के लिए विभागीय अफसर एकजुट हो गए। एक माह की मेहनत के बाद सरकार ने जसवीर को होमगार्ड से हटाकर रूल्स और मैन्युअल में एडीजी बना दिया। जसवीर ने लिखा था, विभाग में  भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता और अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी के कई मामले सामने आए हैं।
 इसमें तत्काल प्राथमिकी  दर्ज कराना जरूरी है। पूर्व में भेजे गए पत्रों का हवाला देते हुए जसवीर ने लिखा  कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लगातार अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार और मनमानी  के बारे में 7 सितंबर, 15 सितंबर और 19 सितंबर को भी पत्र भेजा गया, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


जसवीर ने पत्र में लिखा था कि भ्रष्टाचार छिपाने की नियत से अफसर उन्हें सूचनाएं नहीं दे रहे हैं। डीजी होमगार्ड की मौजूदगी में हुई अनुशासनहीनता का जिक्र करते हुए लिखा, आपके संज्ञान में होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, न ही कोई सुधार हुआ।
विज्ञापन

सरकारी गाड़ियों के आवंटन में मनमानी

डेमो - फोटो : डेमो
डीजी को लिखे पत्र में जसवीर सिंह ने आरोप लगाया था कि कुछ अफसरों व व्यक्तियों को नियम दरकिनार कर बिना आदेश सरकारी गाड़ियां आवंटित कर दी गई हैं,  गाड़ियों को ईधन भी ‌दिया जा रहा है। सरकारी सेवक का पद  व सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग, अपराधिक दुराचरण व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है।

 परिवहन शाखा में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ गया है कि मुख्यालय के वाहन चालक कुछ अधिकारियों के परिवार का निजी वाहन चला रहे हैं। उन्होंने प्रमुख सचिव होमगार्ड के निजी सचिव शिवराम के बेटे की प्राइवेट गाड़ी पर सरकारी ड्राइवर राम प्रकाश मिश्र को लगाने का जिक्र भी किया है। साथ ही कहा,  पर्याप्त ड्राइवर होने के बावजूद क्लीनर विनय दूबे से गाड़ी चलवाई जा रही है। विनय पर आरोप है कि वह विभागीय राज्यमंत्री  अनिल राजभर का नाम लेकर अफसरों को तबादला कराने की धमकी देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें