फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: मस्जिद निर्माण के लिए मक्का-मदीना से आई पवित्र ईंट, अप्रैल में पहुंचेगी अयोध्या

Mon, 12 Feb 2024 06:55 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या से 25 किमी दूर धन्नीपुर में भव्य मस्जिद के निर्माण का काम शुरू होने वाला है। इसके लिए मक्का-मदीना से पवित्र ईंट लाई गई है।
विज्ञापन
अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का मॉडल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब मस्जिद निर्माण की कवायद भी तेज होने लगी है। इस्लाम के सिद्धांतों पर पांच मीनारों वाली मोहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद के निर्माण के शुभारंभ के लिए पवित्र ईंट को मक्का शरीफ और मदीना शरीफ में पवित्र आब-ए-जमजम से और इत्र से गुस्ल देकर भारत लाया गया है। पवित्र ईंट मुंबई पहुंच गई है। अप्रैल में अयोध्या पहुंचेगी। इस ईंट पर सोने से पवित्र कुरान की आयतें और चारों तरफ इस्लाम के नबी का नाम लिखा गया है। मस्जिद की नीव रखने के दौरान इसी ईंट का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में मस्जिद निर्माण के लिए भी अयोध्या से 25 किमी दूर धन्नीपुर, सोहावल में पांच एकड़ जमीन मुस्लिम समाज को दी थी। अब इस जमीन पर भव्य मस्जिद तामीर होने वाली है। मस्जिद का एरिया करीब 40 हजार वर्ग फीट होगा। मई से मस्जिद निर्माण का काम शुरू होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन, बोले- मंदिर का निर्माण विश्व के लिए सौभाग्य की बात
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: यूपी में बदला राहुल की यात्रा का रूट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बोर्ड परीक्षा को बताया एक कारण
विज्ञापन


मस्जिद ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि मस्जिद निर्माण में देरी डिजाइन में बदलाव की वजह से हुई है। मार्च तक मस्जिद की डिजाइन तैयार हो जाएगी फिर नक्शा पास कराने के लिए भेजा जाएगा। उम्मीद है कि मई से हम काम शुरू कर सकते हैं। यह ऐसी मस्जिद होगी जो अल्लाह की इबादत के साथ लोगों की भलाई के लिए भी होगी।

29 को होगी मस्जिद ट्रस्ट की बैठक
मस्जिद ट्रस्ट की बैठक आगामी 29 फरवरी को मुंबई में होगी। बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी व निर्माण समिति के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में मस्जिद निर्माण के लिए दान जुटाने की भी रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में आधिकारिक तौर पर धन प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाते और क्यूआर कोड का विवरण जारी करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें